अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने जोया ब्लॉक के गांव पलौला में होने वाली पंचायत में अधिकारियों को भेजकर किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को पत्र सौंपा। यूूनियन के प्रभारी जसपाल सिंह ने पंचायत में गन्ना भुगतान, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट और बिजली की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को पंचायत में भेजकर किसानों की समस्याओं का निदान करने की मांग की है। इस दौरान शिशुपाल सिंह, काले सिंह, मुस्लिम, बादशाह, खुर्शीद, अनवर, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।