फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा. केंद्र. बनने के लिए मानक तय

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शासन के मानकों पर खरा उतरने वाले विद्यालय ही बोर्ड परीक्षा केंद्र बनेंगे। इस बारे में विद्यालयों से 30 बिंदुओं पर आख्या मांगी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार के अनुसार शासन ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों के बनने के लिए गाइडलाइन लाइन जारी कर दी है। 30 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। इसमें विद्यालय में शिक्षण कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होना, शिक्षकों व छात्रों की हाजिरी बायोमेट्रिक होना, सह शिक्षा, विद्यालय की मुख्य मार्ग से दूरी, अग्नि से बचाव, विद्यालय से नजदीकी, विद्यालय की दूरी, चारदीवारी आदि प्रमुख हैं। विद्यालयों से सभी जानकारी छह अगस्त तक बोर्ड की वेबसाइट साइट पर अनिवार्य रूप से अपलोड कराने को कहा गया है। इसके बाद साइट बंद हो जाएगी। खास बात यह है कि विद्यालयों द्वारा दी गई जानकारी की बोर्ड अपने स्तर से जांच कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें