शेरकोट। वाहन चेकिंग के दौरान एआरटीओ रमेश कुमार चौबे ने बृहस्पतिवार को दो स्कूल बसों को सीज कर दिया और दो का चालान किया।
बृहस्पतिवार सुबह शेरकोट-धामपुर मार्ग पर एआरटीओ रमेश कुमार चौबे ने वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग का पता लगने पर प्राइवेट वाहनों के चालकों ने अपना रूट बदल दिया। बसों का चालान किए जाने से छात्र छात्राओं को भारी परेशानी हुई। अभिभावकों ने प्रशासन से स्कूली वाहनों के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। एआरटीओ ने बताया कि रूटीन वाहन चेकिंग की गई। जो यातायात का नियमों का उल्लंघन करते मिले, उनके खिलाफ कार्रवाई हुई।