जीवन में लक्ष्य साधकर आगे बढ़ें विद्यार्थी
नजीबाबाद। लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ा जाए तो जीवन में सफलता अवश्य मिलती है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा ने यह बात कही। बृहस्पतिवार को एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने कहा कि जितनी तेजी से तकनीक का विकास हो रहा है, युवाओं के हौसले उतने ही मजबूत होने चाहिए। भाजपा नेता राजीव अग्रवाल ने कहा कि वक्त काफी बदल गया है। ग्रामीण अंचलों के बच्चों ने अपनी काबिलियत के बल पर कई उपलब्धियां पाई हैं। नाइस कोचिंग सेंटर के प्रबंधक योगेंद्र चौधरी ने संस्थान द्वारा विद्यार्थियों को निखारकर उन्हें आजीविका के क्षेत्र में शानदार प्लेटफार्म दिलाने की बात कही। उन्होंने बताया कि शिक्षक, सहायक अध्यापक, नेवी और पुलिस सहित विभिन्न क्षेत्रों में संस्थान के विद्यार्थियों ने नौकरियां पाईं। कार्यक्रम में ऐसे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बाबूराम तोमर, राजन टंडन गोल्डी आदि उपस्थित रहे।