प्ले स्कूल का किया शुभारंभ
बिजनौर ।
डीडीपीएस में प्ले स्कूल टोडलर टाउंस में समर कैंप का उद्घाटन किया गया। समर कैंप का उद्घाटन पूर्व विधायक रुचि वीरा और जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष उदयन वीरा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्ले स्कूल में डेढ़ साल से ढाई साल तक के बच्चों ने अनेक खिलौनों का जमकर लुत्फ उठाया। पूर्व विधायक रुचि वीरा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। कहा कि प्ले स्कूल में बच्चों को कापी किताब से नहीं बल्कि खेल-खेल में सिखाया जाएगा। इस दौरान सपा नेता खुशनूद खां, गोपाल त्यागी, प्रवीण गुप्ता, उमेश गुप्ता,विकास अग्रवाल, डीडीपीएस के प्रधानाचार्य सुराजीत साहा आदि मौजूद रहे।