किसान पाठशाला में खेती की जानकारी दी
नहटौर ।
द मिलयन फार्मस स्कूल के अंतर्गत गांव खेतापुर में किसान पाठशाला का आयोजन किया। इसमें किसानों को उत्तम खेती के बारे में जानकारी दी गई। किसानों के लिए चल रही सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया।
गांव खेतापुर में आयोजित किसान पाठशाला का शुभारंभ किया। ब्लॉक प्रमुख मृणाल त्यागी की अध्यक्षता में किसान पाठशाला में प्रभारी बीडीओ विरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि किसानों को लिए कई सरकारी योजनाएं चल रही है। किसान बैंकों से ऋण आदि लेकर काम करें। एडीओ कृषि हरि सिंह ने कहा कि किसानों अपनी फसल को सुरक्षित करने के लिए कीटनाशकों का प्रयोग करें। समय पर सिंचाई करें। एडीओ पीपी सत्यप्रकाश ने कहा कि मिट्टी की जांच कराने के बाद किसानों खेतों में बुआई करें। इससे अच्छी फसल ली जा सकती है। ब्लॉक के कार्यक्रमों में पहुंचकर अपनी सहभागिता निभाएं। राजकीय कृषि बीज भंडार पर उपलब्ध दवाइयों और बीजों को अनुदान पर खरीदें। अनुदान लेने के लिए किसान अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं। इस मौके पर एडीओ पंचायत नरेश कुमार शर्मा, ग्राम प्रधान रूपा रानी सहित सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।