फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने मांगी गन्ना पर्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने गन्ना पर्ची दिलाने सहित अनेक मांगों को लेकर जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में धरना दिया।
विज्ञापन

गन्ना समिति कार्यालय में आयोजित धरने में वक्ताओं ने कहा कि किसानों को समय से गन्ना पर्ची नहीं मिल रही हैं। किसान परेशान है। गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली हो रही है। किसानों के खेतों में गन्ना पड़ा सूख रहा है। इसके बाद किसान नारेबाजी करते हुए जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पहुंचे और करीब तीन बजे तक धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह को देते हुए नलकूपों के कनेक्शन से बिजली की बढ़ी दर वापस लेने, सर्वे कराकर 20 तारीख से किसानों को बेसिक कोटे से अतिरिक्त पर्ची दिलाने, मध्य गंगा नहर की पूरी खुदाई न होने तक क्षेत्रफल का अधिग्रहण न करने, गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली रोकने, अवैध तरीके से खरीदे जा रहे गन्ने पर रोक लगाने, गन्ना भुगतान 14 दिन के अंदर कराने, किसानों से गन्ना समिति की ओर से लिए गए अतिरिक्त ब्याज को वापस कराने, सभी नहरों में तुरंत पानी छोड़ने सहित कई मांग की गई। इस दौरान प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, अंकुर चौधरी, मनोज कुमार, मनीष कुमार, राजपाल सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें