फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर धूम मचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। डॉ. दुर्गा सिह स्मारक श्री राम पब्लिक स्कूल सुहागपुर के वार्षिकोत्सव पर स्कूली बच्चो ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रबंधक /पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह ने बच्चों को मेहनत से पढ़ाई करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

गांव सुहागपुर में स्थित कालेज में कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रा कहकशा ने सरस्वती वंदना, सलोनी, चांदनी, मानसी, रूपाली और भावना ने स्वागत गीत पेश किया। छात्रा अक्षी, उजमा, दिव्या, वंशिका और राधिका ने प्रेम धन पायो गाने पर प्रस्तुति दी। कहकशा, महक, सलोनी, रितिका, नीतू और लक्ष्मी ने पल्स पोलियो पर आधारित नाटक का मंचन किया। छात्रा निशिका तथा अंशिका ने दीपावली, भावना, मोनी, मानसी, रूपाली ने लघु नाटिका प्रस्तुत की। छात्रा सलोनी, चांदनी ने आयो रे मेरा ढोलना, सलोनी ने सत्यम शिवम सुंदरम की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य सविता सिंह ने सभी का उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर भाजपा नेता कामेश्वर राजपूत , शरद चंद शर्मा, सुरेश रूहेला, रामअवतार यादव, जयप्रकाश सैनी, तनुज बंसल, मदन सिह, भूदेव सिह, सुधीर कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें