फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे खरीदेंगे स्वेटर, पसोपेश में शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वेटर खरीदने के लिए आई धनराशि बेहद कम
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को स्वेटर खरीदने के लिए आई धनराशि को शिक्षक बेहद कम बता रहे हैं। उन्होंने स्वेटर वितरण की जिम्मेदारी किसी फर्म को दिए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि 200 रुपये में अच्छा स्वेटर खरीदना मुश्किल है।
जिले के करीब एक लाख 65 हजार छात्र-छात्राओं को महरूम रंग के स्वेटर वितरित होने हैं। शासन ने एक स्वेटर की कीमत 200 रुपये निर्धारित की है। इतनी कीमत में अच्छी क्वालिटी का स्वेटर खरीदना मुश्किल है। शिक्षकों की मानें तो जनपद लखनऊ में जिस फर्म को स्वेटर वितरित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका टेंडर 248 रुपये प्रति स्वेटर बताया जा रहा है। जबकि शिक्षकों से 200 रुपये में स्वेटर खरीद कर बच्चों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप्र जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला मंत्री दुष्यंत कुमार, उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रशांत सिंह ने बताया कि स्कूलों में स्वेटर किसी फर्म से वितरित कराए जाएं तो ज्यादा अच्छा होगा। इतनी कम धनराशि में अच्छी क्वालिटी के स्वेटर नहीं खरीदे जा सकते हैं। जबकि शिक्षक देवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, आदेश कुमार का कहना है कि नवंबर के महीने में ही बच्चों को स्वेटर उपलब्ध करा देने चाहिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें