फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

बरुकी। भाकियू भानु की बैठक में बिजली की बढ़ी दरों पर रोष व्यक्त किया गया। बढ़ी दरों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी गई। ग्राम शादीपुर में अखिल गुप्ता के आवास पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष जिला अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि बिजली के बढ़ी दर किसानों के हितों पर कुठाराघात है। प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य मात्र दस रुपये बढ़ाया है। जबकि बिजली बिलों में डेढ़ सौ प्रतिशत की वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन भानु द्वारा इस बढ़ोतरी के विरोध आंदोलन किया जाएगा। बैठक में विद्युत निगम द्वारा किसानों पर मुकदमे दर्ज कराने का कड़ा रोष व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि किसान हित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर को जिले में महापंचायत होगी, 21 दिसंबर को लखनऊ में प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा। अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक के पूर्व सभापति राजेंद्र पाल सिंह व संचालन नवनीत गुप्ता ने किया। ब्लाक अध्यक्ष पद्म सिंह, विजेंद्र सिंह, महावीर सिंह, महिपाल चौधरी, राजेंद्र सिंह, वीर सिंह, शमशाद अहमद, सुक्खे खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें