फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलून दौड़ में सारिका व मयंक रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । बाल विद्या निकेतन जूनियर हाई स्कूल की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने खूब दमखम दिखाया। रिटायर्ड डिप्टी बीएसए शारदा गुप्ता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बैलून रेस में सारिका, मयंक अव्वल रहे। विजयी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बाल विद्या निकेतन जूनियर हाई स्कूल में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता की बैलून रेस में नर्सरी में सारिका, एलकेजी में कनुप्रिया प्रथम रही। जबकि शिफा व कनिष्ठा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में मयंक व सार्थक प्रथम रहे। अंश आर्य व विवान प्रताप ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की फ्रॉग रेस नर्सरी में अंजली, एलकेजी में आयशा व यूकेजी में अबीबा बालक वर्ग के नर्सरी में जतिन, एलकेजी में कृष्णा व यूकेजी में रौनक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड बालिका वर्ग में जीविका प्रथम, बालक वर्ग में आर्यन प्रथम रहे। स्पून रेस में अलीशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा वंशिका दूसरे स्थान पर रही। कुर्सी दौड़ में चारु प्रथम और जैद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रस्सी कूद में प्रगति प्रथम और जिया दूसरे, बालक वर्ग में नमन प्रथम व गौरव दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग रस्सी कूद में असमा प्रथम और चारु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बोरी दौड़ में प्रांजल व गरिमा प्रथम रहे। तीन टांग दौड़ में वंश प्रथम और कृष्ण कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। डॉ. ओ पी गुप्ता ने खेलों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। व्यायाम शिक्षक मोहम्मद अरमान की देखरेख में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रधानाचार्या प्रीति अग्रवाल, पूनम त्यागी, राजरानी, अनुपम वर्मा, नैना त्यागी, नेहा खन्ना, सुचित्रा, अनिता और दिव्या आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें