महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा के लिए किया जागरूक
बिजनौर। विनायक कॉलेज में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा जागरूकता अभियान पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्रबंध निदेशक राकेश कुमार और कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने विचार रखे।
अजय कुमार ने छात्र छात्राओं को यातायात व महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए दहेज प्रथा, यौन हिंसा आदि बंद कराना जरूरी है। उन्होंने बताया कि देश में आधी आबादी महिलाओं की है, इसलिए देश को शक्तिशाली बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण बहुत जरूरी है। प्रबंध निदेशक राकेश कुमार ने कहा कि स्त्री को सृजन की शक्ति माना जाता है। इस सृजन की शक्ति को विकसित, परिष्कृति कर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक न्याय, विचार, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता अवसर की समानता का सुअवसर प्रदान करना ही महिला सशक्तिकरण का आशय है। कार्यक्रम में गौरव कुमार, अमित ठाकुर, संदीप सिंह, गौतम सिंह, विकास शर्मा, धर्मपाल सिंह, गौरव तोमर, रिंकू सिंह, रूपिन कुमार, कमल सिंह राठी, यशपाल सिंह, विभूति शर्मा, नीतू सिंह, यशी भारद्वाज व सामरा सगीर मौजूद रही।