फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितविहीन शिक्षक महासभा ने शिक्षकों से लखनऊ में होने वाले सम्मेलन में पहुंचने का आव्हान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर (ब्यूरो)। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों से सोमवार को लखनऊ में होने वाले सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया। सीवी रमन इंटर कॉलेज में महासभा की हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ने बताया कि शासन द्वारा सोमवार को झूले लाल वाटिका लखनऊ में होने वाले सम्मेलन में उपस्थित होने वाले अध्यापकों और अध्यापिकाओं का वापस आने तक का अवकाश घोषित कर दिया है। इस पर महासभा के सदस्यों ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष ने समस्त वित्तविहीन विद्यालयों से अपने-अपने विद्यालय बंद रख कर सम्मेलन में पहुुंचने की अपील की है। बैठक में संजीव कुमार अग्रवाल, शिव कुमार, राजेंद्र सिंह, विद्या चंद सागर, विजयपाल सिंह, अजब सिंह, राजेश कुमार, इमरान आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरवीर सिंह तोमर ने और संचालन महामंत्री टीकम सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें