शेरकोट (ब्यूरो)। शेरकोट नगर पालिका चेयरमैन पद और सभासद पदों के लिए चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान पर ठंड का असर दिखाई दिया। सुबह मतदान केंद्र खाली दिखाई दिए।
मत डालने के लिए मतदाताओं की धीरे-धीरे बूथों पर भीड़ बढ़नी शुरू हुई। सवेरे नौ बजे तक 15 प्रतिशत मतदान हो सका। जबकि साढ़े 11 बजे 34 प्रतिशत मतदान रहा। दोपहर डेढ़ बजे मतदान 39 प्रतिशत ही हो सका। वहीं साढ़े तीन बजे मतदान 62 प्रतिशत तक ही पहुंच सका। सीओ अर्चना सिंह शांति व्यवस्था बनाने के लिए मय फोर्स के साथ नगर में फ्लैग मार्च किया । जैन शिशु सदन मतदान केंद्र पर मतदान अधिकारी ने आधार कार्ड होने के बावजूद मतदाताओं को वोट डालने से रोक दिया। प्रत्याशियों के विरोध करने पर वोट डाले जा सके। निर्वाचन अधिकारी धामपुर से शिकायत के बाद बीएलओ पर्ची की अनिवार्यता पर अंकुश लग सका। इस दौरान कुछ मतदाताओं ने फर्जी मतदान करने की भी कोशिश की। पुलिस प्रशासन की सतर्कता के चलते मतदाता फर्जी मतदान नहीं कर सके।