फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैनिक यात्रियों ने उप्र परिवहन अधिकारियों से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। रोडवेज की अलग-अलग डिपो की बसों द्वारा एक ही स्थान का अलग-अलग किराया वसूल करने से दैनिक यात्रियों में रोष है। नजीबाबाद से कोटद्वार सफर करने वाले दैनिक यात्रियों ने उप्र परिवहन विभाग के अधिकारियों को समान किराया नीति न होने की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच सफर करने वाले दैनिक यात्रियों ने उप्र परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर असमान किराया वसूलने की शिकायत की है। दैनिक यात्रियों मो.दानिश, एजाज अहमद, अबरार अहमद, सुरेश, ताहिर का कहना है कि नजीबाबाद आबादी के बीच स्थित डबल फाटक फ्लाईओवर से आवागमन शुरू होने के बाद बिजनौर और नजीबाबाद डिपो की बसें नजीबाबाद से कोटद्वार का घटा हुआ 29 रुपये किराया वसूल रहीं हैं। जबकि मेरठ डिपो की बसें 36 रुपये, बड़ौत डिपो की बसें 38 रुपये किराया वसूल रहीं हैं। उनका कहना है कि रोडवेज बसों का संचालन अब 7 किलोमीटर बाईपास मार्ग से न होकर नजीबाबाद फ्लाईओवर से हो रहा है। दैनिक यात्रियों ने परिवहन अधिकारियों से तत्काल सभी डिपो की बसों को नजीबाबाद से कोटद्वार का 29 रुपये किराया वसूल करने के निर्देश देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें