फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ा तो कार्रवाई- डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिलाधिकारी ने बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने, बैठक में अनुपस्थित रहने और वसूली कार्य की प्रगति मानक से कम होने पर पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि ऐसा अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई होगी। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नूरपुर, चांदपुर तथा अफजलगढ़ के खिलाफ शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मानक से कम वसूली कम करने वाले अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं पंचायत को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जगतराज कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कर करेत्तर की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में आबकारी एवं स्टांप विभाग द्वारा लगातार लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली किए जाने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने सभी अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि अपने कार्य में अमूल चूल परिवर्तन लाए। विभागीय कार्यों को पूर्ण मानक एवं गुणवत्ता के साथ सम्पन्न कर उनका लाभ जन सामान्य को पहुंचाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि 15 से 30 नवंबर,17 तक मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसमें बूथ लेबल अधिकारियों द्वारा संबंधित भाग संख्या की निर्वाचक नामावलियों के साथ घर-घर जाकर संपर्क किया जाएगा। वादे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। उन्होंने उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि इस अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं ताकि अधिक से अधिक युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सकें। अपर जिलाधिकारी वि/रा सुरेंद्रराम, प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल, सभी उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण तथा अधिशासी अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें