फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों को बना दिया मतदान अधिकारी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
चालकों को बना दिया मतदान अधिकारी
विज्ञापन

बिजनौर। नगर निकाय चुनाव में प्रशासन द्वारा दी जा रही ड्यूटी में खामियां मिल रही हैं। निकाय चुनाव की ड्यूटी में वाहन चालकों को मतदान अधिकारी प्रथम (पी-वन) बना दिया है।
विज्ञापन

जिले में 22 नवंबर को प्रथम चरण में नगर निकाय सामान्य निर्वाचव 2017 होना है। इसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। लेकिन प्रशासन की तैयारियों में खूब खामियां मिल रही हैं। निकाय चुनाव के मद्देनजर प्रशासन कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी लगा रहा है। प्रशासन ने ज्वाइंट कमिश्नर कार्यपालक वाणिज्य कर विभाग के वाहन चालक अर्जुन सिंह, वन विभाग के चालक को सुनील कुमार को मतदान अधिकारी प्रथम (पी-वन) बना दिया है। ड्यूटी मिलने के बाद वाहन चालक स्वयं सकते में हैं कि उनकी ड्यूटी मतदान अधिकारी प्रथम के लिए लगा दी गई है। ड्यूटी मिलने के बाद दोनों वाहन चालकों को छह नवंबर को नूरपुर रोड स्थित विवेक कॉलेज में प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया है। राजकीय वाहन चालक महासंघ के पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि वन विभाग, पीडल्यूडी, कृषि विभाग के कई चालकों को भी गलत ड्यूटी बांटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें