कई दरोगाओं की हुई तैनाती
बिजनौर, 16 सितंबर
एसपी अतुल शर्मा ने इंस्पेक्टर देशवाल सिंह को पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच के साथ, कंट्रोल रूप, पेंशन सैल, किशोर इकाई सैल का प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रोहित शर्मा को थाना चांदपुर, संजय गिरी को कोतवाली शहर, सतीश कुमार को नगीना, दिवाकर उपाध्याय को ताजपुर पुलिस चौकी, जीत सिंह को कोतवाली शहर से नगीना देहात, देवकीनंदन गुप्ता को नगीना देहात से कोतवाली शहर, रविंद्र सिंह भाटी को कोतवाली देहात से दौलतपुर चौकी, तीर्थपाल सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली शहर, रामवीर सिंह को स्योहारा, पलटूराम को कोतवाली देहात, सतेंद्र सिंह को कोतवाली शहर से मंडावली, सुनीराम रंगा को पुलिस लाइन से चांदपुर, राजेश कुमार यादव को स्योहारा से धामपुर, अशोक कुमार को स्योहारा से नूरपुर भेजा है।
शराब पकड़ी
बिजनौर। आबकारी विभाग की टीम ने भरत विहार में बिट्टू के घर पर छापामार कर 60 बोलत हरियाणा मार्का शराब पकड़ी है। बिट्टू घर से फरार हो गया है। बिट्टू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
डीएम करेंगे पल्स पोलियों दिवस का शुभारंभ
बिजनौर। सीएमओ डा.राकेश मित्तल ने बताया कि रविवार को डीएम जगतराज मोहल्ला जाटान-बी स्थित रविदास धर्मशाला में राष्ट्रीय कार्यक्रम पल्स पोलियों दिवस का शुभारंभ करेंगे।