फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहा्नपुर से वाया बिजनौर होतो लखनऊ के लकिए लग्जरी बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर के यात्रा करने का शौक रखने वाले नागरिकों के लिए अच्छी खबर है। निगम की ओर से उनको लग्जरी बस का तोहफा दिया गया है। उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम ने सहारनपुर से लखनऊ के लिए दो लग्जरी बस चलाई है। इन बसों की कीमत करीब सवा करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम ने दो सितंबर से सहानपुर से लखनऊ के लिए सुपर लग्जरी बस सेवा शुरू की है। जो सहारनपुर से वाया मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। लग्जरी बस में सफर करते हुए यात्राी हवाई जहाज जैसे आरामदायक सफर का अनुभव करेंगे। अगर सड़क में गड्ढे भी आते हैं तो आपको महसूस नहीं होंगे। ऑटोमेटिक हाइड्रोलिक सिस्टम का इस्तेमाल कर सड़क गड्ढे आने पर बस सड़क से ऊपर उठ जाती हैं और प्लेन सड़क आने पर दोबारा से बस नीचे आ जाती है। इससे सड़क में गड्ढे और ब्रेकर दोनों का एहसास सफर के दौरान यात्रियों को नहीं होता और बस के नीचे से चेचिस सड़क में अड़ना भी खत्म हो जाता है।
आरएम मुरादाबाद अतुल जैन व एआरएम सहारनपुर यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि दो सितंबर से सुपर लग्जरी बस सेवा सहारनपुर से शुरू हुई है। एक बस वाया मेरठ व एक वाया बिजनौर होकर लखनऊ पहुंचेगी। इन बसों में बिल्कुल यात्रियों को हवाई जहाज जैसी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


बस में लगा है 360 हॉर्स पॉवर का इंजन
बस में 360 हॉर्स पॉवर का इंजन लगा हुआ है इसके कारण बस सड़क पर तेजी से अपने गंतव्य पर पहुंचेगी।
सीट पर ही ही मिलेगी सारी सुविधाएं
बस में यात्रियों को सीट पर ही प्लेन की तरह सारी सुविधाएं मिलेंगी। यात्री स्वयं एसी को हाई और लो कर सकते हैं पढ़ने के लिए लाइट ऑन कर सकते है। सीट पर लगे म्यूजिक सिस्टम से यह सफर की सारी सूचना देती रहेगी कि अगला स्टेशन कौन सा है और अगले स्टेशन पर बस कितनी देर रुकने वाली है। इतना ही नहीं बस में सवार होते ही आपको पीने के लिए पानी की बोतल भी दी जाएगी।
दो रुपये 40 पैसे प्रति किमी होगा किराया
सुपर लग्जरी बस सेवा में यात्रियों को दो रुपये 40 पैसे प्रति किमी किराया देना होगा। लग्जरी बस में सामान्य बस से अधिक किराया है।
शाम को सहारनपुर से चलकर सुबह हो पहुंचेगी लखनऊ
सहारनपुर से यह बस शाम को 4:30 बजे लखनऊ के लिए चलेगी। 6:40 पर मुजफ्फरनगर, रात 8:50 पर बिजनौर, 9: 45 पर अमरोहा, 10:45 पर मुरादाबाद, 11: 30 पर रामपुर, 12:45 पर बरेली, सुबह 2:30 पर शाहजहांपुर, 4: 10 पर सीतापुर व सुबह 6:20 पर लखनऊ पंहुचेगी।शाम साढे छह बजे लखनऊ से वापसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें