डाक्टरों से अभद्र व्यवहार की निंदा
चांदपुर(बिजनौर)। डॉक्टर्स वेलफेयर सोसायटी की बैठक में असामाजिक तत्वों द्वारा डाक्टरों से अभद्र व्यवहार की घोर निंदा की गई। डॉक्टर असगर अली को अध्यक्ष चुना गया। डॉ. आईएच नजमी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जीएसटी पर चर्चा की गई। बैठक में डा. एस भारती से असामाजिक तत्वों द्वारा अभद्र व्यवहार करने एवं रंगदारी मांगने की घटना की निंदा करते हुए पुलिस कार्रवाई की सराहना की गई। बैठक में कार्यकारणी का वार्षिक चुनाव किया गया। जिसमें डॉ. असगर अली अध्यक्ष, डॉ. तोसीफ नबी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. जेड शकील कनिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. मोहम्मद असलम महासचिव, डॉ. सुरेश कुमार सहसचिव, डॉ. मोहम्मद अनवर को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में डॉ. रामचंद्र सिंह, डॉ. लाखन सिंह पाल, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. जावेद हुसैन, डॉ. विपिन तोमर, डॉ. मोहम्मद फरमान खां, डॉ. आदिल मलिक आदि मौजूद रहे।