बाबा फुलसंदे वालों की शोभायात्रा 19 को
बिजनौर, 17 अगस्त
सत पुरूष बाबा फुलसंदे वालों की 19 अगस्त को सुबह 11 बजे रामलीला मैदान से शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई प्रदर्शनी मैदान पर संपन्न होगी। 20 अगस्त को गांव आदमपुर स्थित काकरान वाटिका में सत्संग को आयोजन होगा। सत्संग में आशीर्वाद के रूप में बाबा को प्रवचन मिलेगा। यह जानकारी शोभायात्रा के संयोजक देशराज सिंह ने दी।