फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच महिलाओं की चोटी कटी, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच महिलाओं की चोटी कटी
विज्ञापन

धामपुर/शेरकोट। शेरकोट के मोहल्ला नई सराय निवासी अहमद हसन ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री तमन्ना परवीन सोमवार शाम खाना बना रही थी। अचानक चोटी कट जाने के बाद युवती बेहोश हो गई। जिससे परिजनों में दहशत फैल गई । बेहोश हो जाने के बाद युवती को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर मोहल्ले के ही अनीस ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री सना परवीन की सोमवार देर रात 9:30 बजे चोटी कटी। वह बेहोश हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हरेवली में शाहनगर कुराली निवासी कलवा की पत्नी कविता और महमदाबाद निवासी फहीम की पत्नी शबाना की भी मंगलवार को चोटी कट गई। दोनों बेेहोश है। उपचार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धामपुर के गांव बमनौली में भी समला पत्नी त्रिलोक की चोटी कट गई। गांव बमनौली के बलवीर सिंह ने बताया कि अचानक चोटी कटने की घटना से गांव में दहशत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें