बिजनौर। चोरों ने गांव पेद्दी में ग्राम प्रधान के मकान को खंगालकर लाखों रुपये की नगदी व जेवर उड़ा दिए।
गांव पेद्दी के प्रधान गमखार हैदर मंगलवार की रात परिजनों के साथ कमरे में सो रहे थे। रात में चोर घर में घुसे व जिस कमरे में प्रधान परिजनों के साथ सो रहे थे, उसकी बाहर से कुंडी लगा दी। चोरों ने पूरा घर खंगाल डाला। चोर घर से 70 हजार नगद व पांच तोले सोने के जेवरात चोरी करके ले गए। तड़के चार बजे प्रधान की आंख खुली तो कमरे की कुंडी बाहर से लगी देख होश उड़ गए। शोर मचाकर पड़ोसियों से कुंडी खुलवाई, तब जाकर चोरी का पता चला। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई।