बिजनौर। नगर पालिका बिजनौर की ओर से जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उनके संयोजकों की घोषणा की गई। नगर पालिका ईओ इंद्रपाल सिंह के अनुसार 15 अगस्त को सूर्यमणि रघुवंशी के संयोजन में मां तुझे सलाम, 17 अगस्त को सचिन वर्मा के संयोजन में जादू शो, 18 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 19 अगस्त को मरगूब रहमानी के संयोजन में स्थानीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा, 21 अगस्त को नवदीप चौधरी के निर्देशन में डांस एवं सिंगर पार्टी, 23 अगस्त को अमित श्रीवास्तव के संयोजन में एक शाम आपके नाम, 28 अगस्त को मोहम्मद तकी के निर्देशन में मुशायरा, 31 अगस्त को कपिल थापन और मंजेश ठाकुर के संयोजन में स्टार लाइट, दो सितंबर को निशांत राठौर और ज्योति लाल शर्मा के संयोजन में कवि सम्मेलन आयोजित होगा।