फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल चोरी के मामले की जांच एडीएम प्रशासन को सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
तेल चोरी मामले की जांच एडीएम प्रशासन को सौंपी
विज्ञापन

बिजनौर।
नहटौर के गांव खंडसाल में पूर्ति विभाग की टीम की छापामार कार्रवाई के मामले में भाजपा नेताओं व भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों सोमवार को डीएम से मिलकर जांच की मांग की थी। डीएम जगतराज ने मामले की जांच एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल को सौंप दी है।
विज्ञापन

नहटौर के गांव खंडसाल में कुछ दिन पहले टैंकरों से तेल चोरी की सूचना पर डीएसओ मनीष कुमार सिंह ने राजस्व विभाग व पुलिस टीम के साथ छापेमारी की थी। सोमवार को भाजपा नेताओं ने डीएम से बताया था कि टीम के आने से पूर्व माफिया को भनक लग गई थी और वह फरार हो गए थे। ग्रामवासियों ने माफिया के गोदामों का स्थान बताते हुए कार्रवाई को कहा था। टीम ने दो स्थानों पर तीन दुकानों व जंगल से डीजल-पेट्रोल से भरे व खाली ड्रम पकड़े थे। टीम ने आठ ड्रम डीजल व 36 खाली ड्रम दिखाए थे। भाजपा नेताओं का आरोप था कि टीम ने छापेमारी के दौरान पेट्रोल से भरे ड्रम भी बरामद किए थे, लेकिन इसका जिक्र नहीं किया था। इस मामले में भाजपा नेताओं ने डीएसओ के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। डीएम जगतराज ने मामले में की जांच एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें