फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील प्रशासन को आई बीस साल बाद बरसात के नाले को कब्जा मुक्त कराने की सुध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नौगावां सादात क्षेत्र के गांव ईशापुर में 20 साल बाद तहसील प्रशासन को बरसात के नाले को कब्जामुक्त कराने की सुध आई है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर हरकत में आए अफसरों ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में नाले की भूमि की पैमाइश कराई। जमीन का नक्शा देखा। नाले की काफी भूमि पर अवैध कब्जा मिला। कब्जे वाले स्थान को चिह्नित कर लिया गया है। सोमवार से नाले की जमीन को कब्जा मुक्त कराने को अभियान चलेगा। एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स बरसात के नाले की भूमि को कब्जा मुक्त कराएगी। उधर, इस कार्रवाई से नाले की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों में खलबली।
विज्ञापन

गांव ईशापुर में पानी की निकासी को बरसात का नाला स्थापित था, जो गागन नदी में गिरता था। लेकिन गांव के कुछ लोगों ने बरसात के नाले पर अवैध कब्जा करते हुए पाट डाला। यहां तक की नाले का अस्तित्व मिटाने की लिए नाले की भूमि को अपने खेतों में मिला लिया। पिछले बीस साल से नाले की भूमि पर फसलें उर्गाइं जा रहीं हैं। जबकि गांव के लोग नाले को कब्जा मुक्त कराने की सैकड़ों बार आवाज उठा चुके हैं। अमर उजाला ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए खबर प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होने पर तहसील के अफसर हरकत में आए। तहसील की टीम पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंची। जिस स्थान पर गांव में बरसात का नाला था, उस स्थान का नक्शा आदि देखा। जिस स्थान पर नाले की जमीन पर अवैध कब्जा है, उस जमीन को चिंह्नित किया है। सोमवार से नाले को कब्जा मुक्त बराने को अभियान चलेगा।
नाले की भूमि पर अवैध कब्जा मिला है..
अमरोहा। नौगावां सादात तहसीलदार मान सिंह पुंडीर ने बताया कि, ईशापुर में बरसात के नाले को कब्जा मुक्त कराया जा रहा है। भूमि की पैमाइश कराई गई है। एक तरफ नाले की जमीन है, तो दूसरी तरफ नाले की जमीन पर कुछ स्थानों पर अवैध कब्जा मिला है। जिस स्थान पर अवैध कब्जा है, उस स्थान को चिंह्नित कर लिया गया है। नाले की भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। सोमवार से अभियान चलेगा।
विज्ञापन

एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स कराएगी नाले को बकब्जा मुक्त
अमरोहा। एसडीएम सदर हर्षवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि ईशापुर में बरसात के नाले पर अवैध कब्जे का मामला संज्ञान में आया है। नौगावां सादात तहसील टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। बरसात के नाले को एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स की ओर से कब्जा मुक्त कराया जाएगा। सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराना शासन की प्राथमिकता में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें