फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने की तहसीलदार के स्थानंतरण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने तहसीलदार की ओर से लेखपालों से अभद्रता करने के मामले में एसडीएम से मिलकर उनका स्थानांतरण करने की मांग की है। लेखपाल के एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से वार्ता कर मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

बुधवार को लेखपाल का एक प्रतिनिधि मंडल एडीएम वित्त एवं राजस्व से फर्द संबंधी प्रकरण में लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई नही करने के संबंध में मिलने गए थे। एडीएम ने कहा कि उनके द्वारा तहसीलदार व एसडीएम को लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश नहीं दिया गया है, केवल उन्होंने जांच के लिए लिखा है। लेखपाल के प्रतिनिधि मंडल ने इस संबंध में तहसीलदार से वार्ता की। लेखपालों ने तहसीलदार से निलंबन की कार्रवाई के निर्देश को वापस लेने को कहा। लेखपालों ने आरोप लगाया कि तहसीलदार ने इस बात को लेकर अपने चैंबर में बुलाकर उनके साथ अभद्रता की। कहा कि वे निलंबन की रिपोर्ट वापस नहीं लेंगे। लेखपालों ने बैठक कर तहसीलदार की घोर निंदा की। लेखपालों ने एसडीएम से मिलकर तहसीलदार का स्थानांतरण करने की मांग की है। पांच दिन के भीतर स्थानांतरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। एसडीएम से मिलने वालों में अध्यक्ष सुभाष कुमार, जगत सिंह रवि, अजय कुमार, ओमवीर सिंह, मुनासिर, ब्रजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह व अमरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें