फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन किसानों का 21 बीघा गन्ना जला

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन किसानों का 21 बीघा गन्ना जला
विज्ञापन

नांगलसोती। उच्च क्षमता की विद्युत लाइन से नांगलसोती के अभिपुरा क्षेत्र में तीन किसानों का 21 बीघा गन्ना जल गया। किसानों ने विद्युत निगम से जले हुए गन्ने का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। नांगलसोती के गांव अभिपुरा और रसूलपुर सैद क्षेत्र से गुजर रही उच्च क्षमता की विद्युत लाइन टूटकर गिर गई। चिंगारी से गन्ने में आग लग गई। घटना में अभिपुरा निवासी ब्रजवीर का पांच बीघा गन्ना, रसूलपुर सैद निवासी शेरअली का 12 बीघा गन्ना और इसी गांव के तफसीर का चार बीघा गन्ना आग लगने से जल गया। आसपास के खेत में काम कर रहे किसानों इनाम अली, संजीव, नफीस, वसी हैदर, तारिक, अमरसिंह, जयवीर सिंह, जद्दन ने ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें