फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाजी मंदिर पर बालाजी जन्मोत्सव कार्यक्रम आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बालाजी जन्मोत्सव पर कार्यक्रम आज से
विज्ञापन

बिजनौर। श्री बाला जी सेवा समिति की ओर से मोहल्ला साहित्य विहार स्थित सिद्धपीठ बालाजी मंदिर पर 18 से 20 अप्रैल तक श्री बालाजी जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
संस्थापक और संरक्षक पीठाधीश्वर अजय दास के अनुसार 18 अप्रैल को श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ का शुभारंभ सुबह छह बजे, स्वर्ण शृंगार दर्शन शाम पांच बजे, 19 अप्रैल को श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ का समापन सुबह छह बजे, विशेष आरती और बाल भोग वितरण सुबह सात बजे होगा। जबकि आठ बजे से मंदिर परिसर से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी और शाम सात बजे महाआरती के बाद 151 किलोग्राम के एक लड्डू का भोग लगाकर वितरण किया जाएगा। 20 अप्रैल को विशेष आरती सुबह छह बजे संकटमोचन यज्ञ सुबह आठ बजे, विशाल भंडारा सुबह साढ़े 11 बजे, महाआरती और छप्पनभोग लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें