फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत निरंकारी मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
नर सेवा, नारायण सेवा के लिए प्रेरित किया
विज्ञापन

बिजनौर। संत निरंकारी मंडल की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में साधु संगत को नर सेवा, नारायण सेवा के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बादल की प्रार्थना की गई। झालू रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। सद्गुरु माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव सिंह महाराज के निर्देशानुसार नर सेवा, नारायण सेवा की भावना को जागृत रखने के लिए प्रेरणा दी गई। साथ ही साधु संगत की व्यवस्था को सुचारु रूप देने के लिए पार्किंग, शौचालय, प्याऊ और सत्संग आदि व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की गई। इस दौरान शिक्षक जोरवीर सिंह ने सेवादल को पीटी परेड व खेलकूद करवाये गए। अध्यक्षता पूर्व क्षेत्रीय संचालक गुरुदयाल सिंह ने की तथा संचालन क्षेत्रीय संचालक पवन कुमार ने किया। इस अवसर पर विनोद कुमार, भूपेंद्र कुमार, आदित्य, यशपाल सिंह, विक्रांत, गौरव, दीपक शर्मा, बृजेश, अमृत कौर, अशविंदर कौर, सुनीता, ममता आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें