फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग के दैनिक श्रमिकों का वेतन लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़। अमानगढ़ वन रेंज में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए तैनात दैनिक श्रमिकों को एक साल से वेतन नहीं मिला। श्रमिकों ने अधिकारियों से दैनिक वेतन दिलाने की मनुहार लगाई है। अमानगढ़ वन क्षेत्र में वनकर्मियों की कमी के चलते विभाग दैनिक श्रमिकों को रख लेता है। वर्तमान समय में अमानगढ़ रेंज 16 वॉचर तैनात है। इनका कहना है कि वर्ष 2016 व 2017 का उनका छह माह का दैनिक पारिश्रमिक नहीं मिला। प्रभागीय वन निदेशक सहित वन संरक्षक, मुख्य वन संरक्षक से गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। दैनिक श्रमिक दिनेश कुमार, अनीता देवी, गौरव कुमार, मनोज कुमार, विकास कुमार, मोहसिन अहमद, साजिद अहमद आदि का कहना है कि समय से पारिश्रमिक न मिलने की वजह से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। कई वॉचर पारिश्रमिक न मिलने के कारण नौकरी ही छोड़कर चले गए। उधर, डीएफओ एम सेम्मारन का कहना है कि गत वर्ष का भुगतान श्रमिकों को कर दिया गया है। शेष भुगतान भी शीघ्र कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें