‘निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में होंगे चुनाव’
बिजनौर। डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में कराए जाएंगे। किसी भी समय चुनाव की घोषणा की जा सकती है। कलेक्ट्रेट में बैठक में डीएम ने कहा कि सभी एसडीएम चुनाव की घोषणा होते ही अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार सामग्री को हटवाएं। निर्वाचन कार्य में प्रयोग होने वाले हल्के एवं भारी वाहनों का चिन्हीकरण कर लें। एसडीएम मतदान तथा मतदेय स्थलों में रोशनी, पानी की व्यवस्था देख लें ताकि मतदान के समय किसी भी प्रकार की बाधा पैदा न हो। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने व इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ प्रवीण मिश्र, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश मिश्र, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे। एक अन्य बैठक में डीएम ने कहा कि न्यायिक कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण और संवेदनशील कार्य है।