फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेला व्यापारियों का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेला व्यापारियों का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

शेरकोट। ठेला व्यापारियों ने शुक्रवार को शेरकोट पुलिस रवैये के खिलाफ प्रदर्शन किया।
बृहस्पतिवार को हरेवली चौराहा , टेंपू स्टैंड , मेन बाजार सहित आदि स्थानों पर ठेले लगा कर फल व सब्जी बेचने वालों में उस समय हड़कंप मच गया, जब शेरकोट थाने के पुलिस कर्मचारियों ने उनके ठेलों का जबरन बगैर किसी सूचना के चालान करने के नाम पर उगाही शुरू कर दी। व्यापारियों के विरोध करने पर पुलिस कर्मियों ने उनके साथ अशोभनीय व्यवहार किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि चालान के नाम पर पुलिस ने उनसे रुपये तो ले लिए पर पर उन्हें रसीद काट कर नहीं दी। ठेले स्वामियों ने अली मस्जिद चौक पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेताया यदि कि एसपी ने आरोपी पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं की तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में शानू , फैजान , शहाबुद्दीन , दानिश , जावेद , मलखान , अनीस , रईस अहमद , मोहम्मद आमिर , इकराम अली , बिलाल , शादाब अहमद , नईम अहमद ,शब्बु ,हाजी सफी , मुख्तार अहमद , मोहम्मद शाहिद रहे। उधर, थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने लगे आरोपों को गलत बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें