फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ष्रडयंत्र के तहत सरकारी जमीन को नाम कराने के आरोप में दो के खिलाफ पुलिस में तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप
विज्ञापन

धामपुर। लेखपाल डेबिड कुमार ने तहरीर में बताया कि धामपुर थाने के गांव औरंगाशाहपुर निवासी दो लोगों ने धोके से पटवारी तेजपाल सिंह से राजस्व अभिलेख में बंजर और नवीन परती श्रेणी में दर्ज जमीन को अपने नाम करा लिया था। मामले के संज्ञान में आने पर तहसीलदार भान सिंह और एसडीएम वीरेंद्र कुमार मौर्य ने जांच कराई तो आरोपी सही पाए गए। एसडीएम ने 22 फरवरी को सरकारी जमीन को आरोपियों के नाम से निरस्त कर उनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट कायम करने के निर्देश दे दिए। लेखपाल डेबिड ने बताया कि उनके द्वारा एसडीएम के आदेश पर शुक्रवार को कोतवाली में रिपोर्ट कायम कर आरोपियों पर कार्रवाई की करने की तहरीर दी। कोतवाल का कहना है कि शुक्रवार को बिजनौर में क्राइम मीटिंग में शामिल होने के कारण शुक्रवार को रिपोर्ट कायम नहीं हो सकी है। एसडीएम का आदेश है तो रिपोर्ट कायम कराकर आरोपियों पर कार्रवाई जरूर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें