फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार बैंको से ऋण लेकर उद्योग लगाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगार बैंकों से ऋण लेकर उद्योग लगाएं
विज्ञापन

कासमपुरगढ़ी। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के प्रचार हेतु खादी, ग्रामोद्योग की ओर से कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें बेरोजगारों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। बेरोजगारों ने बैंकों पर ऋण न देने का आरोप लगाया। मुख्य बाजार स्थित गांधी चबूतरे पर आयोजित कार्यशाला में खादी एवं ग्रामोद्योग के सह निदेशक मेरठ गोपाल ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत खादी, ग्रामोद्योग के अंतर्गत उत्पादन ईकाई को पच्चीस लाख रुपये व सेवा ईकाई के दस लाख रुपये का ऋण बैंक के माध्यम से दिया जा रहा है। आयोग ऋण पर पच्चीस से तीस प्रतिशत का अनुदान भी देता है। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद बेरोजगारों जुनैद, कृष्णपाल, आमिर, दिनेश ने आरोप लगाया कि उन्होंने खादी ग्रामोद्योग से फाइल भरी। हजारों खर्च करने के बाद भी बैंक ऋण नहीं देते है। खादी ग्रामोद्योग के अधिकारियों एवं मंत्री जनकल्याण समिति नरेश कुमार ने लोगों को उनकी समस्या का समाधान का आश्वासन देकर शांत किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान हाजी हामिद हसन, कमल कुमार, नरेश कुमार रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें