व्यापारी सीसी कैमरे चालू रखें
नगीना। पुलिस ने होली के पर्व को शांतिपूर्वक मनाने के लिए 273 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। नगर के समस्त व्यापारियों से अपील की है कि वह अपने संस्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को चालू रखें। थाना प्रभारी क्राइम विनय कुमार ने बताया कि होली के पर्व शांतिपूर्वक मनाने और जुलूस संपूर्ण कराने के मद्देनजर यह निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। अब तक 273 लोगों के खिलाफ की गई है। उन्होंने बताया कि अभी अन्य लोगों के खिलाफ भी निरोधात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है किसी भी शरारती तत्वों को नगर का माहौल खराब होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने नगर के गणमान्य से अपील की है कि वे अपने पर्वों को शांतिपूर्वक मनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें।