मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प
कोतवाली देहात। भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली का क्षेत्र के कई गांव में स्वागत हुआ। चुनाव में मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाए जाने का संकल्प लिया गया। नगीना से शुरू हुई भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली का कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव शेर नगर नरैनी, दायमनंगला, भीमपुरा, करौंदा चौधर, करौंदा पच्दू, पखनपुर, गंगवाली, भूरापुर, बढ़ापुर, कोतवाली, गारवपुर, रहमापुर, महेश्वरी जट, बिश्नोई वाला, नूर अलीपुर भगवंत, जीवन पुर, सिसौना, पीपलसाना, नंदपुर, गनौरा, कुम्हैडा आदि गांव से गुजरी। गांव वालों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली का जोरदार स्वागत कर मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली के माध्यम से लोगों को पार्टी जनहित एवं लाभकारी योजना के संबंध में जागरूक किया। बाइक रैली में भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, नगीना लोकसभा सांसद डॉ. यशवंत सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, जिला मंत्री अनूप वाल्मीकि, शिवपाल सिंह, वीरपाल सिहं, दिनेश त्यागी, डॉ. जितेंद्र कुमार, भूरे सिंह, मुख्तार प्रधान, पवन कुमार, वारिस आदि रहे।