फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को फौज में भर्ती होने की ट्रेनिंग देगा बजरंग दल

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को फौज में भर्ती होने की ट्रेनिंग देगा बजरंग दल
विज्ञापन

बिजनौर। फौज में जाने के लिए प्रेरित करेगा और युवाओं को फौज की तैयारी के बारे में जागरूक करेगा। इस संबंध में इस साल बजरंग दल द्वारा बड़ा कैंप लगाया जा रहा है। कैंप में तीन दिन तक युवाओं को फौज में भर्ती के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा देश के लिए शहीद हो चुके परिवारों में भी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता जाएंगे और परिजनों का हालचाल लेंगे।
विज्ञापन

जिले में काफी संख्या में युवा देश सेवा के लिए फौज को चुनते हैं। देहात में युवाओं में सबसे ज्यादा क्रेज फौज का ही है। जिले के युवाओं ने फौज में भर्ती होकर शहादत देकर जिले का नाम बढ़ाया है। कारगिल युद्ध हो, दंतेवाड़ा में नक्सली हमला या फिर जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमला, जिले के युवाओं ने हमेशा शहादत देकर नाम रोशन किया है। देश के इन सपूतों को आज भी नमन किया जाता है। जिले के युवाओं फौज की तैयारी करते रहते हैं। बजरंग दल अब युवाओं को फौज से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। बजरंग दल युवाओं को फौज भर्ती की तैयारी, लिखित परीक्षा व ट्रेनिंग आदि के बारे में पूरी जानकारी देगा। इसके लिए पूरे जिले का एक तीन दिन का कैंप लगाया जाएगा। युवाओं को तीन दिन तक कैंप में ही रखा जाएगा। कैंप में युवाओं को पूरी जानकारी दी जाएगी। परीक्षा से जुड़े सवालों को हल कराने आदि के लिए शिक्षकों को विशेष रूप से बुलाया जाएगा। राष्ट्रीय संघसेवक संघ व हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं को युवाओं को कैंप में लाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके अलावा हिंदू संगठन के कार्यकर्ता फौज में रहकर शहीद होने वाले सैनिकों के परिजनों से मिलेंगे। उनका हालचाल लेंगे। अगर शहीद सैनिकों के परिजनों को कुछ दिक्कत होगी तो उसे भी दूर किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री जितेंद्र चौधरी के अनुसार देश सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। युवाओं को फौज की भर्ती प्रक्रिया आदि के बारे में बताने के लिए जिले में जल्दी ही बड़ा कैंप आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें