फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे और कड़ी सुरक्षा में हुआ हिंदी का पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी का पेपर देकर लौटे विद्यार्थियों के चेहरे खिले
विज्ञापन

नजीबाबाद। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में हिंदी का पेपर देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। परीक्षा देकर लौटे विद्यार्थियों ने हिंदी के पेपर को आसान बताया।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए नजीबाबाद ब्लाक में राजकीय इंटर कॉलेज, मूर्ति देवी सरस्वती इंटर कॉलेज, आचार्य आरएनकेला इंटर कॉलेज, कासमिया इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, एमडीकेवी, राजा भरत सिंह इंटर कॉलेज सहित 11 केंद्रों पर संपन्न हुई। प्रथम पाली में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी और कड़ी सुरक्षा के बीच हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने हिंदी का पेपर दिया। हिंदी का पेपर देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। परीक्षा देकर लौटे विद्यार्थियों अफसान, रिहान, समरीन, सना, नगमा, परवेज आलम, आकाश, सरमीम, अमन, नेहा, अदीबा, विशाल हिंदी के पेपर को आसान बताया। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट का भी हिंदी का पेपर था। इन विद्यार्थियों ने भी पेपर को आसान बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
नजीबाबाद। राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अनामिका यादव ने बताया कि केंद्र पर 434 हाईस्कूल के पंजीकृत विद्यार्थियों में से 413 ने परीक्षा दी। जबकि 21 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। आचार्य आरएनकेला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र पर 355 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 314 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 41 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। एमडीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी ने बताया कि केंद्र पर 602 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 573 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 29 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें