नवजात की मौत पर हंगामा
बिजनौर। जिला महिला अस्पताल में नवजात की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। इसके बाद परिजन महिला को लेकर अपने घर चले गए। सोमवार को नजीबाबाद निवासी शाजिया को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे नजीबाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों की सलाह पर परिजन उसे जिला महिला अस्पताल ले आए। महिला अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला का ऑपरेशन से प्रसव कराने की सलाह दी। इस दौरान बच्चे की मौत हो गई। इस बीच परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। काफी समझाने पर परिजन शांत हुए। सीएमएस आभा वर्मा ने बताया कि महिला पहले ही कोई इंजेक्शन लगवाकर आई थी। महिला ने जांच भी नहीं करा रखी थी। बच्चा पहले से ही मृत था।