फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद गन्ना सट्टे जल्द चालू न किए तो आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद गन्ना सट्टे जल्द चालू नहीं किए तो आंदोलन
विज्ञापन

अफजलगढ़ । भाकियू कार्यकर्ताओं की गांव कल्लूवाला में सरदार मलकीत सिंह के आवास पर संपूर्ण हुई बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार हुआ। किसानों ने कलक्ट्रेट में किसानों पर प्रदर्शन के दौरान पानी की बौछार व लाठीचार्ज करने की निंदा की। किसानों ने बंद पड़े गन्ना सट्टों को जल्द चालू न करने पर नौ फरवरी को मीटिंग करने के बाद सचिव का घेराव कर प्रदर्शन करने का एलान किया। मलकीत सिंह ने कहा कि क्षेत्र के गांव छतरीपट्टा, मोहम्मद अलीपुर घाट, रानीनांगल, जसपुर फार्म, छजमलवाला, लालबाग, फतेहपुर धारा आदि में अभी तक 50 प्रतिशत किसानों के गन्ना सट्टे बंद है। शीघ्र सट्टे चलाने, गन्ना मूल्य भुगतान 14 दिन में कराने, जंगली जानवर से फसलों की बर्बादी की क्षतिपूर्ति कराने की मांग। आरोप लगाया कि मिल क्षमता के अनुरूप पेराई नहीं कर रही है। यदि मिल क्षमता के अनुरूप पेराई नहीं करती है तो किसान मिल को बंद करा प्रदर्शन करेंगे। चेतावनी दी कि अगर सट्टे नही चलाये जाते हैं तो नौ फरवरी को ब्लॉक स्तरीय बैठक के बाद समिति सचिव का घेराव होगा। अध्यक्षता राणा सिंह ने की। वहीं, संचालन भंडार सिंह ने किया। बैठक में सुखदेव सिंह, मलकीत सिंह, राजेंद्र सिंह, रवि सिंह, वीर सिंह सैनी, नरेंद्र पाल सिंह, गीताराम सिंह, दर्शन सिंह फौजी, जोगिंदर सिंह, खुशाल सिंह, जगजीत सिंह, हरनेक सिंह, जगमोहन सिंह, साहब सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें