फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर रामधुन का सामुहिक गायन हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। एसबीडी महिला महाविद्यालय में बुधवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। रामधुन का सामूहिक गायन किया गया। अंग्रेजी विभाग की ओर से एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें स्नातक और परास्नातक की छात्राओं ने ‘जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अंग्रेजी साहित्य का महत्व’ विषय पर विचार रखे। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन प्रबंधक विजय कुमार, प्राचार्या डा. पूनम चौहान, फरहाना हाशिम व चारु अग्रवाल ने किया। छात्रा बुशरा, अलीना, सोनाली शर्मा, ईशी शर्मा, प्रिया जैन, अशरा नूर, मुस्कान खान ने विचार रखे। निर्णायक मंडल में डॉ नरगिस सुल्ताना, हेमंत कुमार शामिल रहे। अलीना रिजवी ने प्रथम, अशरा नूर ने द्वितीय व मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बुशरा नूर व प्रिया जैन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। डा. सारिका शर्मा, डा. कनक चौहान, डा. वर्षा रानी, डा. मीनाक्षी सिंह, डा. सुरभि शर्मा, बबीता, विकास कुमार व रेनु चौहान मौजूद रहे। अंग्रेजी विभाग की ओर से आयोजित प्रश्नोत्तरी 14 दिसंबर 2018 को आयोजित की गई थी। इसमें शमुन चौधरी प्रथम, पायल चौहान द्वितीय व ईशी शर्मा तृतीय व कंचन चौधरी, महविश निशा, फरहीन जहां को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें