फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकारों पर जमकर बरसे आप के रूहेलखंड प्रांतीय अध्यक्ष

विज्ञापन
BJP - फोटो : social media
विज्ञापन
अफजलगढ़। आम आदमी पार्टी के रूहेलखंड प्रांतीय अध्यक्ष निर्मल मिश्रा भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराने का जनता को वचन देकर सत्ता में आई थी। पर अभी तक राम मंदिर निर्माण की दिशा में प्रदेश और केंद्र की सरकार ने कुछ नहीं किया। प्रदेश की जनता दोनों सरकारों के प्रदर्शन को नाटक के रूप में देख रही है। जनता जान चुकी है कि भाजपा का काम केवल जनता को धोखा देकर सत्ता हासिल करना है। इसके अलावा कोई काम नहीं है। जब पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं पर अयोध्या में भाजपा भगाओ-भगवान बचाओ यात्रा निकाली तो उन सभी के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन में रिपोर्ट दर्ज कर दी। चेताया कि यदि प्रशासन ने जल्द ही नेताओं पर दर्ज किए मुकदमों को वापस नहीं लिया गया तो 23 जनवरी को सुभाष चंद बोस जयंती पर प्रदेश भर के कार्यकर्ता अयोध्या में गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें