फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच राज्यों के नतीजों से कांग्रेसी खुश, भाजपाई मायूस

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच राज्यों के नतीजों से कांग्रेसी खुश, भाजपाई मायूस
विज्ञापन

धामपुर। देश के पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कांग्रेस और गैर भाजपा दलों के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी छाई हुई है। गैर भाजपा दलों ने कहा कि भाजपा को किसानों, व्यापारियों और नौजवानों के गुस्से का शिकार होना पड़ा है।
नगीना लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद डॉ. यशवंत सिंह का कहना है कि इन राज्यों के चुनाव परिणामों का लोकसभा के चुनाव पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। विधान सभा के चुनाव राज्य सरकारों के काम काज पर निर्भर करते हैं। जो खामी रही हैं उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाना चाहिए। भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र धनौरिया का कहना है कि इन पांचों राज्यों आए परिणामों से भाजपा सबक लेगी और जहां पर चूक हुई है, उसे दूर कर लोकसभा चुनाव की तैयारी करेगी। पालिकाध्यक्ष/भाजपा नेता राजू गुप्ता, राकेश चौधरी, पुरुषोत्तम अग्रवाल का कहना है कि परिणामों से लोकसभा चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान का कहना है कि प्रधानमंत्री ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में एक भी वादे को पूरा नहीं किया है। भाजपा सरकार से किसान, व्यापारी और नौजवान सभी आहत हैं। कांग्रेस के नगराध्यक्ष राजन गांधी, कुुुणाल गांधी, अवनि सिंह का कहना है कि झूठ का राज ज्यादा समय तक नहीं चलता है। यूपी और केंद्र की दोनों सरकारों ने केवल जुमलेबाजी की है। पांच राज्यों में कांग्रेस के उम्दा प्रदर्शन ने मोदी और भाजपा दोनों की हवा निकाल दी है। यह सब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अच्छी छवि का नतीजा है। लोकसभा चुनाव में देश में कांग्रेस और महागठबंधन का परचम लहराएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें