अमरोहा। मदरसा शिक्षा परिषद के सालाना परीक्षा फार्म को भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब 14 दिसंबर तक ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। हालांकि 11 दिसंबर तक चालान शुल्क जमा करना होगा। जिले के अनुदानित और मान्यता प्राप्त मदरसों में मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल की पढ़ाई होती है। मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से सालाना परीक्षा कराई जाती है। फिलहाल मदरसों में नामांकित छात्र छात्राओं का परीक्षा फार्म भरा जा रहा है।
छात्र-छात्राओं को अलग अलग शुल्क अदा करना पड़ता हैं। हालांकि वह भी राजकोष में जमा करना पड़ता है। मदरसा संचालकों की उदासीनता से अब तक जिले के 3300 छात्र छात्राओं का परीक्षा फार्म भरा गया है। कम संख्या में आवेदन और द्वितीय शनिवार को बैंक शाखाओं में हॉली-डे को मदरसा परिषद ने मामले का संज्ञान लिया। परीक्षा शुल्क भरने की तिथि में चार दिन बढ़ा दी है।