फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से चलेगी तिगरी मेला स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तिगरी मेले में जुटने वाले श्रद्धालुओं की भारी तादाद को देखते हुए रेलवे ने इस साल भी तिगरी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। वहीं रोडवेज ने भी मेले में अस्थायी बस स्टेंड की व्यवस्था पहले से ही कर दी है। अब रोजाना 20 मेला स्पेशल बसें श्रद्धालुओं को मेला स्थल तक पहुंचाएंगी।
विज्ञापन

हर साल की तरह रेलवे इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए तिगरी मेला स्पेशल ट्रेन चलाएगा। मेला स्पेशल पैसेंजर ट्रेन का मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला और कांकाठेर में स्टापेज रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुरादाबाद से कांकाठेर तक ट्रेन के दिनभर में तीन चक्कर लगेंगे।
इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए कांकाठेर में पांच एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टापेज रहेगा। इनमें सुबह नौचंदी एक्सप्रेस के साथ ही सत्याग्रह एक्सप्रेस, गुवाहटी एक्सप्रेस, ऊना-हिमाचल एक्सप्रेस और गढ़वाल एक्सप्रेस की कांकाठेर में स्टॉपेज की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह ने कहा कि मेले के मद्देनजर इस साल भी श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। दूसरी ओर रोडवेज ने भी मेले के मद्देनजर 20 मेला स्पेशल बसे चलाने का निर्णय लिया है। मेले में बनाए गए अस्थायी बस स्टेंड से श्रद्धालुओं को 24 घंटे आने जाने की सुविधा मिलेगी। एआरएम नरेंद्र कुमार ने बताया कि जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या और बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें