फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में अधिक ऑपरेशन पर भड़की समिति अध्यक्ष, 100 के पार हुआ आंकड़ा

Sun, 18 Nov 2018 12:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर। जिला महिला अस्पताल में होने वाले प्रसवों को सामान्य कराने की जगह ऑपरेशन से अधिक कराए जाने पर लखनऊ से आई विधान मंडल समिति की अध्यक्ष संगीता बलवंत ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सीएमएस को अधिक से अधिक संख्या में नार्मल डिलीवरी कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिले में दो दिवसीय दौरे पर आई विधान मंडल समिति की टीम ने सरकारी कार्यालयों का दौरा किया। शनिवार को टीम ने समिति अध्यक्ष संगीता बलवंत के नेतृत्व में जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीएमएस से प्रतिदिन होने वाले प्रसव के बारे में जानकारी ली। प्रसुताओं के आपरेशन का महीने का आंकड़ा 100 से भी अधिक निकलने पर अध्यक्ष भड़क उठीं। उन्होंने सीएमएस को जमकर फटकार लगाई और अधिक आवश्यकता होने पर ही ऑपरेशन करने की बात कही।

इस दौरान टीम ने जनरल और प्राइवेट वार्डों का निरीक्षण किया। वहां पर भर्ती रोगियों से उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना, नसबंदी आदि के बारे में जानकारी ली और रिकॉर्ड दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सीएमएस आभा वर्मा ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन करीब सात से 10 तक प्रसव ऑपरेशन से किए जाते हैं। जबकि शेष नॉर्मल डिलीवरी होती हैं। इतने ऑपरेशन भी केवल इसलिए होते हैं कि जिले की सभी सीएचसी व पीएचसी से रेफर होकर आने वाले मरीज होते हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर टीम ने गांव धर्मनगरी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कस्तूरबा स्कूल के शौचालय का मामला भी उठा। बीएसए को फटकार लगाते हुए शिक्षा व्यवस्था को सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके बाद धर्मनगरी के ही आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। वहां पर व्यवस्था ठीक पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें