कवि सम्मेलन दो अक्टूबर को होगा
धामपुर। रोमियोज डांस इंडिया डांस ग्रुुप के सदस्यों की बैठक में दो अक्तूबर को श्रीराम सभागार में ‘सत्यमेव जयते कवि सम्मेलन व मुशायरे’ का आयोजन करने का निर्णय लिया है। ग्रुप कार्यालय पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने को दायित्वों का अपने स्तर से निर्वहन करने का संकल्प लिया। बताया गया कि यह कार्यक्रम दो अक्तूबर की शाम छह बजे से शुरू होगा। बैठक में संयोजक रोमियो मयूर खान, मनोज कात्यायन, पुनीत शर्मा, सुनील वर्मा, पंकज कुमार, डॉ. आयुश कुमार, सचिन अग्रवाल, शाकिर अंसारी, अभिषेक गुप्ता, पवन संगम, शुभम जैन, अरुणा भटनागर, दिव्या खान, रोमा खान, डॉ. सुमन, संगीता रानी, नीना बंसल आदि रहीं। बैठक की अध्यक्षता दिनेश चंद्र अग्रवाल ने की। वहीं, संचालन शायर ऐजाज धामपुरी ने किया।