श्री बांके बिहारी कीर्तन में झूमे श्रद्धालु
चांदपुर । बृहस्पतिवार की देर शाम शिव मूर्ति ठाकुरद्वारा शिव मंदिर में श्री बिहारी सेवा समिति के तत्वाधान में जहांगीराबाद की श्री हरिनाम कीर्तन मंडल के कलाकारों द्वारा बांके बिहारी कीर्तन में श्रद्धालु श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हो गए। देर रात तक चले कीर्तन में मंडल द्वारा मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति की। कीर्तन के बाद आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इसमें नवदीप अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, कमल अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, आदेश अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, अन्नू अग्रवाल, प्रशांत कुमार, अनुराग अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, अर्जुन, शिखा अग्रवाल, नानू अग्रवाल, शानू अग्रवाल, आशु अग्रवाल, शीतल अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।