चांदपुर। गांव स्याऊ निवासी शशी कुमार ने एसडीएम को शिकायत कर बताया कि मौजा सराय स्याऊ के खसरा नंबर 275 चरागाह की आराजी है। जिसमें करीब 32 पेड़ यूकेलिप्टस व एक पेड़ शीशम के खड़े थे। 22 सितंबर को तेज बारिश व आंधी आने से पेड़ गिर गए, जिन्हें कटवाया जा रहा था। 27 सितंबर का इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पेड़ काटना बंद कर दिया। उसके बाद शाम को आरोपियों ने 11 पेड़ काटकर ले गए। शशी कुमार ने कार्रवाई करने की मांग की है।